Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By
On:

खबरवाणी

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। एकांतेश्वर शिव मंदिर बागडोना, पाथाखेड़ा के पुराने शिव मंदिर और छोटा महादेव भोपाली में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन
बागडोना स्थित एकांतेश्वर मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया और भंडारे का आयोजन भी हुआ। संत रविदास कॉलोनी में शिवलिंग स्थापना कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
पूजा-अर्चना में उमड़ी आस्था
सारणी के कल्याणेश्वर शिव मंदिर में पंडित संतोष शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। वहीं रेस्क्यू गेट के सामने स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पूजा-पाठ किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर भोजन प्रशादी ग्रहण की।

शांति से संपन्न हुआ आयोजन
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अच्छी व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति नहीं बनी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News