Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी महाशिवरात्रि

By
On:

खबरवाणी

भौंरा नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी महाशिवरात्रि

दिनभर अभिषेक-पूजन, बिजली कॉलोनी शंकर मंदिर से निकली भव्य शिव बारात; नन्हे शिव-पार्वती बने आकर्षण का केंद्र

भौंरा। महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भौंरा नगर में पूरे धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पण और विशेष पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने व्रत-उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।नगर के माता मोहल्ला स्थित शंकर मंदिर और मां बिजासन मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में शाम के समय बिजली कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। बैलगाड़ी को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिस पर दो नन्हे बच्चों को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के रूप में सुसज्जित कर विराजमान किया गया। यह झांकी पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रही। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं माता मोहल्ला स्थित शंकर मंदिर में साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त सतपुड़ा टाइगर तवा बफर जोन कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया गया।
पूरे दिन नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न मंदिर समितियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि का यह पर्व भौंरा नगर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बनकर

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News