Valentine’s Day कपल्स के लिए साल का सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन प्यार, सरप्राइज और गिफ्ट्स का अलग ही मजा होता है। लेकिन अक्सर लड़कियां कन्फ्यूज हो जाती हैं कि बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें। अगर आप भी यही सोचकर परेशान हैं, तो टेंशन छोड़ दीजिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे देसी और काम के गिफ्ट आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें पाकर आपका बॉयफ्रेंड खुश हो जाएगा।
स्मार्ट वॉच या कोई कूल गैजेट
लड़कों को गैजेट्स काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड को एक अच्छी स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकती हैं। बजट के हिसाब से ब्रांड चुन लें। अगर वह फिटनेस फ्रीक है, तो यह गिफ्ट उसके लिए और भी काम का साबित होगा। रोज पहनने वाली चीज़ होने की वजह से उसे आपकी याद भी आती रहेगी।
ब्लूटूथ स्पीकर या हेडफोन
अगर आपके बॉयफ्रेंड को म्यूजिक सुनने का शौक है, तो ब्लूटूथ स्पीकर या हेडफोन बढ़िया ऑप्शन है। ये गिफ्ट ज्यादा महंगे भी नहीं होते और हर बजट में मिल जाते हैं। ट्रैवल, जिम या घर पर चिल करते वक्त वह इसे यूज़ कर सकेगा। आप उसके पसंदीदा रंग या स्टाइल का चुनाव कर सकती हैं।
फेवरेट प्लेयर की जर्सी
ज्यादातर लड़के अपने पसंदीदा खिलाड़ी या टीम के जबरदस्त फैन होते हैं। ऐसे में अगर आप उसे उसके फेवरेट प्लेयर की जर्सी गिफ्ट करेंगी, तो यकीन मानिए उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मैच के दिन वह बड़े गर्व से उसे पहनकर बैठेगा और आपको स्पेशल फील कराएगा।
ग्रूमिंग किट या स्टाइलिश टाई
लड़के अक्सर अपने लिए ग्रूमिंग का सामान खरीदने में आलस कर देते हैं। आप उसे एक अच्छी ग्रूमिंग किट, दाढ़ी सेटिंग किट या स्किन केयर किट गिफ्ट कर सकती हैं। अगर वह ऑफिस जाता है और फॉर्मल कपड़े पहनता है, तो एक स्टाइलिश टाई भी अच्छा और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है।
Read Also:हाथ की रेखाओं और तिलों का महत्व
स्नीकर्स या शू केयर किट
लड़कों को स्नीकर्स से खास लगाव होता है। अगर आपका बजट अच्छा है, तो किसी अच्छे ब्रांड के स्नीकर्स गिफ्ट कर सकती हैं। वरना शू केयर किट भी बढ़िया आइडिया है, जिससे वह अपने जूतों को नया जैसा रख सकेगा। यह छोटा लेकिन काम का सरप्राइज होगा।





