Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिवरात्रि के पूर्व महाकाल सेवा समिति ने मोक्षधाम पर चलाया सफाई अभियान

By
On:

खबरवाणी

शिवरात्रि के पूर्व महाकाल सेवा समिति ने मोक्षधाम पर चलाया सफाई अभियान

पूर्वजों के अंतिम निर्वाण का पावन स्थान है मोक्षधाम इसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है _<<प्रीतिवर्धन

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर के मोक्षधाम में गुरुवार को महाकाल सेवा समिति द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया
जिसके अंतर्गत
झाड़ियों की कटाई बाउंड्री में पुताई ,पन्नी ,अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को जलाया गया ज्ञात हो महाकाल सेवा समिति समय समय पर मोक्षधाम में सफाई अभियान का कार्य करती है जिसकी बदौलत घोड़ाडोंगरी नगर का मोक्षधाम काफी स्वच्छ नजर आता है
महाकाल सेवा समिति के प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने बताया कि 15 फरवरी को शिवरात्रि है और बाबा महाकाल के प्रिय स्थानों में से एक मोक्षधाम भी होता है हमारे पूर्वजों के अंतिम निर्वाण का पावन स्थल भी मोक्षधाम है और हम सभी का कर्तव्य है इसे भी स्वच्छ और सुंदर रखे
महाकाल सेवा समिति निरंतर इसे स्थानों का कायाकल्प करने के लिए संकल्पित है
मोक्षधाम के सफाई अभियान में प्रमुख रूप से प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी मनोज प्रजापति,पार्षद मुकेश मेश्राम,रूपेश भोरवंशी,रिंकू सोनी,राजा खान,दीपक खातरकर,राजा सेन ,मुकेश मोहबिया,मदन यादव,रामकेश यादव,प्रमुख रूप से उपस्थित थे

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News