Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आज से शुरू होगा शिवधाम सालबर्डी मेला,प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी व्यवस्था

By
On:

खबरवाणी

आज से शुरू होगा शिवधाम सालबर्डी मेला,प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी व्यवस्था

मुलताई। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिव धाम सालबर्डी में महाशिवरात्रि का वार्षिक मेला आज गुरुवार से शुरू होगा। मेले में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मप्र एवं महाराष्ट्र के लाखों श्रद्धालुओं की मेले में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मेले में व्यवस्था बनाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई । जिसके बाद तहसीलदार संजय बरैया,मुलताई टीआई नरेंद्र सिंह परिहार, मासोद चौकी प्रभारी रणधीर सिंह राजपूत ने सालबर्डी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र, गुफा तक जाने वाले मार्ग, दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाली भीड़ को संभालने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त बल तैनात करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस दौरान महिला सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की भी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।

प्रकृति करती है गुफा में विराजित शिवलिंग का जलाभिषेक

शिव धाम सालबर्डी में स्वयंभू शिवलिंग प्राकृतिक गुफा में विराजित है, बताया जाता है प्राचीन काल से गुफा के भीतर विराजित शिवलिंग पर निरंतर बूंद बूंद पानी पत्थरो के बीच से गिरता रहता है, मानो प्रकृति खुद शिवलिंग का हमेशा जलाभिषेक करते रहती है। यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रात्रि से श्रद्धालुओं की भूयार गुफा में आने के लिए कतार लग जाती है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन करते है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News