अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के लड़कों पर कटाक्ष किया। बैकग्राउंड में “कोई अपना होगा” गाना चल रहा था, लेकिन कैप्शन में लिखी बातें काफी तीखी थीं। अक्षरा ने लिखा कि आजकल प्यार करने से पहले लड़कों को पूरी चेकलिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए।
प्यार से पहले NOC और जाति जांच की सलाह
अपने पोस्ट में अक्षरा ने तंज कसते हुए लिखा कि इंडस्ट्री के लड़कों को पहले अपने माता-पिता से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना चाहिए। इसके बाद लड़की की जाति पूछनी चाहिए और फिर उसका पूरा रिलेशनशिप इतिहास डाउनलोड कर लेना चाहिए। यह लाइनें सीधे तौर पर समाज की उस सोच पर हमला थीं, जहां प्यार से ज्यादा समाज की मंजूरी मायने रखती है।
“अफेयर का ऑडिट कराओ” – अक्षरा का करारा व्यंग्य
अक्षरा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा कि लड़कों को लड़की के पिछले अफेयर्स का ऑडिट भी करवा लेना चाहिए, ताकि बाद में सिर्फ दिल ही न टूटे, बल्कि पूरी फैमिली मीटिंग न बैठानी पड़े। उन्होंने अंत में लिखा कि प्यार तो बस ट्रेलर होता है, असली फिल्म समाज की मंजूरी के बाद ही रिलीज होती है।
पवन सिंह से रिश्ते को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं अक्षरा
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी कभी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। ऑन-स्क्रीन ही नहीं, रियल लाइफ में भी दोनों के अफेयर के खूब चर्चे रहे। दोनों लंबे समय तक साथ रहे, लेकिन शादी नहीं हुई और रिश्ता बेहद कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ।
अक्षरा के गंभीर आरोप और पवन सिंह की दूसरी शादी
अक्षरा सिंह ने कई इंटरव्यू में पवन सिंह पर धोखा, मारपीट, करियर बर्बाद करने की धमकी और यहां तक कि जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे रिश्ते में थीं, तब पवन ने चुपचाप ज्योति सिंह से शादी कर ली। अब खबरें यह भी हैं कि पवन और ज्योति की शादी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
अक्षरा सिंह का यह पोस्ट सिर्फ एक तंज नहीं, बल्कि समाज और इंडस्ट्री की दोहरी सोच पर करारा हमला माना जा रहा है।
Read Also :- सनी देओल की ‘Border 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा






3 thoughts on “सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का तंज”
Comments are closed.