Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पाथाखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, कोयले से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त

By
On:

खबरवाणी

पाथाखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन,
कोयले से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के छतस्पुर-02 खदान के पास पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध कोयला परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया, जिससे कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है।
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार चालक,
पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक अंधेरे और जंगल का सहारा लेकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रॉली में करीब ₹20 हजार कीमत का अवैध कोयला चूरा मिला। पुलिस ने मौके से नीला-सफेद स्वराज 735 ट्रैक्टर (बिना नंबर) और कोयले से लदी ट्रॉली जप्त की। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹8 लाख 20 हजार बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी कोयला माफिया नेताओं के संरक्षण में सफेदपोशों की आड़ में अवैध कोयले की सप्लाई आसपास के ढाबों और भट्टों में की जाती रही है।
यह कार्यवाही पाथाखेडा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके एवं सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, मनोज डेहरिया, राकेश, नितिन द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी तक पहुंचकर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News