Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कॉपरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर) एक्टिविटी के तत्वाधान में भा. स्टेट बैंक ने किया आयोजनः

By
On:

खबरवाणी

कॉपरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर) एक्टिविटी के तत्वाधान में भा. स्टेट बैंक ने किया आयोजनः-

दिनांक 05/02/26 को भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर श्री सुदीप मुसरे एवं आमला विधानसमा क्षेत्र के विधायक श्री योगेश पंडाग्रे की उपस्थिति में शासकीय मिडिल स्कूल नांदपुर में सी.एस.आर एक्टिविटी के तहत सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास वॉटर प्यूरीफायर वाटर कूलर टेबल और बैंच प्रदान की इसी के साथ ग्राम ससुन्द्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोलर पैनल वाटर प्यूरीफायर वेटिंग चेयर एवं स्ट्रेचर प्रदान की इस अवसर पर भा. स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर श्री सुदीप मुसरे द्वारा भा. स्टेट बैंक के द्वारा की जाने वाली विभिन्न सी.एस.आर योजनॉए में बताया जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगो को मिलता है।

कार्यक्रम में सी.एस.आर गतिविधियो के बारे में विस्तृत से बताया कि यह कार्यक्रम समाज और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। इसे कॉपरेट नागरिकता भी कहा जाता है। एक निश्चित टर्नाओवर या लाभ वाली कंपनीयो के लिए अपने शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत सी.एस.आर गतिविधियो पर खर्च किया जाता है।

जिसकी प्रमुख गतिविधियां शिक्षा को बढावा देना गरीबी, समानता, मातृ एवं शिशू स्वास्थ्य, पर्यावरण, वृक्षारोपण और ग्रामीण विकास के प्रति जिम्मेदार बनाता है। तथा विकास में योगदान देने से है।

इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की एवं लोगो से बैंक द्वारा प्रदान की गई सामग्री का सदुपयोग करने की अपील की इस अवसर पर शासकीय महावि. के प्राचार्य श्री डोंगरे बी.ई.ओ धर्मेन्द्र साहू एवं बी.एम.ओ डॉ अशोक नरवरे भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड की शाखा के बांच मैनेजर दीपक चढोकार एयर फोर्स स्टेशन बांच के मेनेजर श्री आसाराम बाहम्ने एस. बी.आई के क्षेत्रीय कार्यालय बैतूल के एच. आर मैनेजर अमित मेश्रराम एवं श्री अजय सर उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News