खबरवाणी
कार्यकर्ता भाजपा संगठन की नींव एवं चेहरा है – सुधाकर पवार
वीबी जी राम जी की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित
मुलताई। नगर के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से “विकसित भारत जी राम जी योजना” विषय पर ब्लाक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार विधायक चंद्रशेखर देशमुख,जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, मुलताई नगर मंडल प्रभारी नरेंद्र गड़ेकर,नपा अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, साईखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगंवे उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र के के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि यूपीए सरकार के समय मनरेगा नाम था जिसे बदलकर वीबी जी राम जी कर दिया गया है नाम बदलने से कार्य परिवर्तन नहीं होता l पूर्व की योजना में जो खामियां थी उसे दूर कर दिया गया है, यह अधिनियम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया गया है l मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मिलता था लेकिन 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा, वही काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा l इस अधिनियम में श्रमिकों को आधार एवं बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान होने से प्रदर्शित होगी l अधिक रोजगार मिलने पर बेहतर आय होने से गांव से मजदूरों का पलायन रुकेगा l जिला अध्यक्ष श्री पवार द्वारा केंद्रीय बजट को विकसित भारत के लिए प्रत्येक वर्ग बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर इस पर चर्चा करने की बात कही l उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को भाजपा संगठन की नींव एवं चेहरा बताते हुए नैतिक रूप से समर्पण भाव निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने की बात कही l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर वी बी जी राम जी करने से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है l इस अधिनियम में ग्राम सभा एवं सरपंच मिलकर गांव के विकास के लिए योजना बनाएंगे, इस योजना का मूल उद्देश्य गांव का विकास करना है l नगर मंडल प्रभारी नरेंद्र गढ़ेकर ने कहा कि वी बी जी राम जी का मूल उद्देश्य ग्राम ग्रामों का विकास करना है इस योजना में ग्राम जनों की उपस्थिति में योजना बनाकर गांव का सर्वांगीण विकास करना है l पूर्व जिला महामंत्री एवं साइ खेड़ा मंडल प्रभारी अशोक नागले ने संगठन द्वारा आयोजित बैठक एवं कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही। नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया l कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नगर मंडल प्रभारी नरेंद्र गढ़ेकर, साइ खेड़ा मंडल प्रभारी अशोक नागल, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू,चुनाव मंडल अध्यक्ष अमित पवार, साइ खेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे, वी बी जी राम जी मंडल संयोजक नंदकिशोर बरखाडे, सहसंयोजक रामदास साहू संजय सोनी, दुनावा एवं साइखेड़ा मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक, नपा सभापति डॉक्टर जी ए बारस्कर, नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l





