Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नए साल की शुरुआत में Tata Nexon बनी नंबर 1 कार

By
On:

जनवरी 2026 में भारतीय ऑटो बाजार की धड़कन साफ नजर आई। नए साल की शुरुआत Tata Motors के लिए शानदार रही, क्योंकि Tata Nexon ने बिक्री के मामले में सभी गाड़ियों को पछाड़ते हुए नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली। इस महीने Nexon की 23,365 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 52% ज्यादा हैं। शानदार सेफ्टी रेटिंग, पेट्रोल-डीजल-EV ऑप्शन और समय-समय पर अपडेट इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना रहे हैं।

Dzire और Punch ने भी दिखाई दमदार पकड़

दूसरे नंबर पर रही Maruti Suzuki Dzire, जिसकी 19,629 यूनिट्स जनवरी 2026 में बिकीं। नई जनरेशन Dzire के आने से इसकी बिक्री में 28% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं तीसरे पायदान पर Tata Punch रही, जिसकी 19,257 यूनिट्स बिकीं। माइक्रो SUV सेगमेंट में Punch की मजबूत पकड़ लगातार बनी हुई है।

Creta और Ertiga टॉप 5 में, लेकिन दिखी हल्की गिरावट

Hyundai Creta ने चौथा स्थान हासिल किया, हालांकि इसकी बिक्री में करीब 3% की हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद Creta आज भी मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक है। पांचवें नंबर पर Maruti Ertiga रही, जिसकी बिक्री 17,892 यूनिट्स रही और इसमें 26% की सालाना बढ़त दर्ज की गई।

Thar, Bolero और Kia गाड़ियों की जबरदस्त छलांग

जनवरी 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज Mahindra Thar रही, जिसकी बिक्री में 78% की तगड़ी उछाल आई और 13,418 यूनिट्स बिकीं। Bolero ने भी 36% की ग्रोथ के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं Kia Sonet, नई Kia Seltos और Toyota Hyryder की बिक्री में क्रमशः 53%, 64% और 85% की शानदार बढ़त देखने को मिली।

WagonR फिसली, Aura ने बनाई टॉप 25 में जगह

जहां एक तरफ Maruti WagonR की बिक्री में 37% की भारी गिरावट आई, वहीं Alto, Eeco और Tata Tiago ने धीरे-धीरे बढ़त बनाई। खास बात यह रही कि Hyundai Aura ने 7,978 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 25 बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली।

Read Also :- शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: 15 मिनट में निवेशकों की चांदी

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News