Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की टूटी शादी की सच्चाई आई सामने

By
Last updated:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे और उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था। लेकिन अचानक शादी कैंसिल होने से हर कोई हैरान रह गया।

शादी की तारीख तय, फिर अचानक सब कुछ खत्म

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। तैयारियां ज़ोरों पर थीं, मेहमानों को न्योते जा चुके थे। तभी अचानक खबर आई कि शादी पोस्टपोन कर दी गई है। बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सोशल मीडिया से हटाईं यादें, बढ़ा शक

शादी टलने के बाद मामला और गंभीर तब हो गया जब स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए। यहीं से लोगों को शक हुआ कि मामला सिर्फ तबीयत तक सीमित नहीं है। धीरे-धीरे खबरें आने लगीं कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी न करने का फैसला कर लिया है।

धोखाधड़ी और अफेयर के आरोपों से मचा बवाल

कुछ समय बाद स्मृति के दोस्त विधान माने ने पलाश मुच्छल पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने यहां तक दावा किया कि शादी वाले दिन पलाश को किसी और महिला के साथ पकड़ा गया था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हो पाई, लेकिन इन खबरों ने आग में घी डालने का काम किया।

नंदिश संधू ने खोला दिल, बताई अंदर की बात

अब इस पूरे मामले पर एक्टर नंदिश संधू का बयान सामने आया है। नंदिश ने बताया कि वह खुद सांगली में शादी अटेंड करने गए थे। उन्होंने कहा, “खबरें सच थीं, स्मृति के पिता की तबीयत वाकई खराब हो गई थी। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि दोनों का रिश्ता टूट चुका है। यह जानकर बहुत दुख हुआ, क्योंकि मैंने पिछले 5-6 सालों में उनके प्यार की गहराई देखी थी। वे सच में एक बहुत प्यारा कपल थे।”

Read Also :- शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: 15 मिनट में निवेशकों की चांदी

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News