Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बागडोना में भी तेज रफ्तार पर लगे ब्रेक की मांग

By
On:

खबरवाणी

बागडोना में भी तेज रफ्तार पर लगे ब्रेक की मांग,

घोड़ाडोंगरी की तर्ज पर गति अवरोधक निर्माण की उठी आवाज

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। घोड़ाडोंगरी नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू हुए गति अवरोधक निर्माण पहल के बाद अब बागडोना–सारनी क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों ने भी इसी तरह की पहल की मांग तेज कर दी है। बागडोना मार्केट के बीचों-बीच गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आमजन दहशत में है।
बागडोना क्षेत्र मुख्य बाजार और घनी आबादी वाला इलाका है, जहां से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और व्यापारी दिनभर आवागमन करते हैं। बावजूद इसके यहां किसी भी प्रकार के गति अवरोधक या चेतावनी संकेत नहीं हैं। तेज रफ्तार भारी वाहन मार्केट के बीच से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं।
व्यापारी व नागरिकों की एकजुट मांग
घोड़ाडोंगरी में चौकी प्रभारी आम्रपाली दहाट की पहल पर एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा रोड पर गति अवरोधक बनाए जाना जिसके लिए संबंधित अधिकारी जगह चिन्हित करने की पहल कर रहे हैं। इसी को उदाहरण मानते हुए बागडोना के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और सारनी के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बागडोना क्षेत्र में भी स्टेट हाईवे पर मानकों के अनुरूप गति अवरोधक बनाए जाएं।
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते यहां गति नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित करने और घोड़ाडोंगरी की तर्ज पर बागडोना में भी गति अवरोधक निर्माण शुरू करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News