Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इंदौर में BOIEU (म.प्र.) का 8वां प्रांतीय कार्यकारी अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से संपन्न

By
On:

खबरवाणी

इंदौर में BOIEU (म.प्र.) का 8वां प्रांतीय कार्यकारी अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से संपन्न

इंदौर में बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉईज़ यूनियन (BOIEU), मध्यप्रदेश का 8वां प्रांतीय कार्यकारी अधिवेशन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रांतीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों खंडवा ,धार,उज्जैन,भोपाल ,जबलपुर ,इंदौर से 400 से अधिक साथियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
अधिवेशन के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु खंडवा अंचल के कई जुझारू एवं अनुभवी साथियों को प्रांतीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए—
खंडवा आंचल के प्रेसिडेंट साथी प्रमोद चतुर्वेदी जी को
बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉईज़ यूनियन, मध्यप्रदेश का वाइस चेयरमैन (Vice Chairman) नियुक्त किया गया।
खंडवा अंचल के जनरल सेक्रेटरी साथी कृष्णा जी को
BOIEU (म.प्र.) का डिप्टी जनरल सेक्रेटरी बनाया गया।
खंडवा अंचल के उपाध्यक्ष साथी निलेश भाटी जी को
BOIEU (म.प्र.) का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी (AGS) नियुक्त किया गया।
खंडवा अंचल के संयुक्त जनरल सेक्रेटरी साथी शिंदे को
BOIEU (म.प्र.) का कार्यकारिणी सदस्य (EC Member) बनाया गया। इस अधिवेशन में
साथी मनोज वाधवा जी को जो भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं तथा वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया, आमला टाउन शाखा में पदस्थ एवं BOIEU KHANDWA यूनियन के VICE PRESIDENT और MPBEA बैतूल डिस्ट्रिक्ट के वाइस प्रेसिडेंट , यूनियन के सक्रिय पदाधिकारी हैं, को
BOIEU (म.प्र.) का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी (AGS) नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही साथी राहुल नेमा, साथी प्रतिमा एक्का, साथी राहुल कुमार एवं साथी आशुतोष साहू को भी
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस प्रांतीय कार्यकारी अधिवेशन की अध्यक्षता FOBOISU के जनरल सेक्रेटरी, साथी लल्लन झा जी ने की। अधिवेशन साथी परेरा जी, साथी वीरु शर्मा जी, साथी यू.एस. वर्मा जी, साथी मोदी जी, साथी खरे जी एवं साथी मोहन शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
साथी लल्लन झा जी, साथी वीरु शर्मा जी एवं साथी परेरा जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधनों से सभी साथियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठनात्मक संकल्प का संचार हुआ।
अधिवेशन में PNB, केनरा बैंक, UCO बैंक एवं SBI के वरिष्ठ यूनियन के पदाधिकारी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन हेतु BOIEU (म.प्र.) द्वारा इंदौर अंचल के समस्त साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन एवं सहयोग से यह अधिवेशन पूर्णतः सफल रहा।
बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉईज़ यूनियन, मध्यप्रदेश

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News