Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रोहिणी पवार के जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त होने पर स्वागत एवं सौजन्य भेंट

By
On:

खबरवाणी

रोहिणी पवार के जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त होने पर स्वागत एवं सौजन्य भेंट

बुरहानपुर। पालक महासंघ बुरहानपुर द्वारा नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रोहिणी पवार के पदभार ग्रहण करने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संस्था अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा गया कि जिले की प्रत्येक स्कूल से एक बालक एवं एक बालिका विद्यार्थी को पालक संघ में प्रतिनिधित्व दिया जाए, जिससे विद्यालयों की वास्तविक स्थिति एवं विद्यार्थियों की समस्याएँ सीधे पालक महासंघ तक पहुँच सकें। इससे आवश्यक सहयोग एवं समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंकज पटेल, सचिव प्रेमलता सांकले, मार्गदर्शक मंडल सदस्य राजीव खेडकर एवं विजय अयरे, महामंत्री नंदकिशोर वाणे, अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख अताउल्ला खान सहित सदस्य मोहन दलाल, मंसूर सेवक, राजकुमार बच्छानी एवं रियाजुल हक अंसारी उपस्थित रहे।
पालक महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहिणी पवार के नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News