खबरवाणी
बेपरवाह तरीके से रोड किनारे खड़े दोपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई
बुरहानपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सड़क किनारे बेपरवाही से खड़े किए गए दोपहिया वाहनों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों को रास्ते से हटवाया गया और कुछ दोपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर
साथ में लेकर ग ई वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है और आम जनता को परेशानी होती है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें, अन्यथा चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।





