Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

फर्जी रेत रायल्टी पर अवैध रूप से रेत की तस्करी वाहन मालिक बोले सब लेन देन से चलता है कारोबार

By
On:

खबरवाणी

फर्जी रेत रायल्टी पर अवैध रूप से रेत की तस्करी वाहन मालिक बोले सब लेन देन से चलता है कारोबार

आठनेर। रेत की तस्करी जोरों पर है। बैतूल मार्ग से गारगुड, हिरादेही वन चौकी के रास्ते ओवरलोडिंग 10 चक्का भारी क्षमता वाले वाहनों से रेत की तस्करी जोरों पर है। रेत कारोबार करने वाले महाराष्ट्र राज्य के वाहन को रायल्टी दी जाती है। स्वयं वाहन मालिक अभीषेक मौरे ने रायल्टी को फर्जी बताया है। वाहन नंबर और टाईमिंग, को लेकर बडा सवाल उठ रहा है। जबकि पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है ओवरलोडिंग वाहन से आठनेर , मेढा छिदवाड, गारगुड, हिरादेही ,वन चौकी के रास्ते वाहनों की आवाजाही रेत तस्करी का सबूत है।

8 टन क्षमता का प्रधानमंत्री सड़क रोड

आठनेर के रास्ते गारगुड, मेढा छिदवाड, हिरादेही वन चौकी के रास्ते से भारी ओवरलोडिंग वाहन से प्रधानमंत्री सडक जर्रर हो रही है । जगह जगह गढ्ढे से नवनिर्मित सडक के परखचे उड रहे हैं। पीएम सडक विभाग ने इस मामले में जिला कलेक्टर कार्यालय को भी अवगत कराया है। लगातार भारी क्षमता वाले वाहन की आवाजाही से सडक का सत्यानाश हो रहा है।।

मध्यप्रदेश की रेत महाराष्ट्र में महंगे दामों पर उपलब्ध

बैतूल जिले की रेत महाराष्ट्र राज्य के अमरावती, आकोला सहित बडे शहरों में घर बनाने के लिए पसंद की जाती है। लेकिन आप जानते हैं मध्यप्रदेश की रेत महाराष्ट्र राज्य में रेत तस्कर महंगे दामों पर रेत की ब्रिकी करते हैं ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News