खबरवाणी
बैतूल में लगेगा निःशुल्क गर्भधारण एवं प्रजनन स्वास्थ्य शिविर
भोपाल की सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर 1 फरवरी को लगाएंगी निःशुल्क कैंप
संतान की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर
बैतूल। लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है। भोपाल की सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ गर्भधारण एवं प्रजनन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर स्वयं 1 फरवरी को बैतूल पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवाएं देंगी। बीते ढाई वर्षों से उनकी डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से बैतूल आकर मरीजों को परामर्श दे रही थी, लेकिन पहली बार डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का स्वयं आना क्षेत्र के मरीजों के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।
यह निःशुल्क शिविर 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संजीवनी हॉस्पिटल, चंद्रशेखर वार्ड, सदर बैतूल में आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से बांझपन से पीड़ित दंपतियों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा। डॉ. प्रिया भावे चित्तावर इनफर्टिलिटी परीक्षण एवं उपचार, आईवीएफ, आईसीएसआई जैसी आधुनिक गर्भधारण एवं प्रजनन तकनीकों, गर्भधारण एवं प्रजनन हार्मोन असंतुलन, महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की देखभाल, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तथा गर्भधारण प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगी।
आयोजकों के अनुसार यह शिविर उन दंपतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। निःशुल्क परामर्श और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के कारण बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।





