खबरवाणी
कांग्रेस ने मनाई गांधी जी की पुण्यतिथि ,दिया एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना
खबर वाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। शुक्रवार को ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सारनी द्वारा शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉकों पर एक दिवसीय धरना दिया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और बैतूल जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना दिया।कांग्रेस ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों से उनका हक छीनने की कोशिश कर रही है मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों के साथ धोखा करने का प्रयास कर रही है जिसका हम विरोध करते हैं।कांग्रेस की मांग है की बैतूल में पूर्ण रूप से शासकीय मेडिकल कॉलेज खोला जाए जिससे हर वर्ग का व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सके।पीपीपी मोड़ का विरोध करते हुए कहा कि 125 बेड पर मुफ्त इलाज के बाद गरीबों से मनचाही वसूली करेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान,मो इलियास,भगवान जावरे,तिरुपति अरोलु,एस के उपरीत,प्रदीप नागले,बटेश्वर भारती,यूका अध्यक्ष संजय यादव,पिंटिश नागले,पंचू ख़ान,रोहन रघुवंशी,मिथलेश सिंह,ज्ञानेश्वर पाटिल,सनी अरोलू,किरण झरबड़े,वसीम ख़ान,सुनील भलावी,प्रवीण पाल,गोविंदा अरोलू,जोसेफ़ जॉन,दीपक ठाकरे,राफ़े बक्श,अलकेश यादव सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।





