Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस ने वर्षों से फरार 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

पुलिस ने वर्षों से फरार 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार

07 स्थाई वारंट व 04 गिरफ्तारी वारंट तामील

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आदतन व गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारनी,मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, उपनिरीक्षक -नितिन उईके, प्रधान आरक्षक -ज्ञानसिंह टेकाम,श्रीराम उईके, मनोज डेहरिया,आरक्षक राकेश करपे ,रविमोहन दरशिमा,सुभाष मंडलोई ,मोनू उईके ,महेश भलावी ,जीतेन्द्र मोरे ,मोहित भाट्टी सहित टीम ने वर्षों से फरार 07 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट, कुल 11 वारंट तामील कराते हुए 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पुनीत उर्फ बिट्टू पिता श्याम पाटिल (02 वारंट), अशोक आहाके पिता रामदयाल आहाके (03 वारंट), संदीप पिता सालवी पासवान, मनु उईके (प्रोपराइटर मैसर्स कंसलटिंग एजेंसी), सुनील इरपाचे, सरवन उईके, शिवदयाल उईके एवं समीर अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपी थाना सारनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के निवासी हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है, वहीं आमजन में कानून के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News