Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रेमिका ने शादी करने से मना किया तो युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

By
On:

खबरवाणी

प्रेमिका ने शादी करने से मना किया तो युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

मुलताई।नागपुर से आकर मुलताई में एक ढाबे पर काम कर रहे एक युवक को प्यार में धोखा मिलने पर वह शनिवार की रात मासोद रोड स्थित ज्ञान मंदिर के पीछे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की।हालांकि डायल 112 पर पुलिस को युवक द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर युवक को टावर से नीचे उतार कर उसकी जान बचाई, फ़िल्म शोले की स्टाइल मे ड्रामा करीब 2 घंटे चलते रहा। बताया जाता है नागपुर निवासी युवक अरविंद वहाने जो वर्तमान में मुलताई में एक ढाबे पर काम करता है, वह मुरैना की एक युवती से प्रेम करता है। युवती ने विवाह का झूठा प्रलोभन देकर उससे कई महीनो तक पैसे लिए और अब उसने शादी करने से मना कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। हेलो ऐप के माध्यम से युवती के साथ दोस्ती हुई और वह प्रेम में बदल गई। युवती के प्रेम में पागल युवक अरविन्द जिसे धोखा मिला वह आहत होकर शनिवार को मासोद रोड स्थित ज्ञान मंदिर के पीछे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया, और आत्महत्या का प्रयास करने लगा।डायल 112 से पुलिस को जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देते हुए युवती पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद युवक नीचे उतर गया। जिसे पुलिस द्वारा थाने लाकर कार्रवाई करने की समझाइश दी है, पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News