Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम साईंखेड़ा में पुलिस द्वारा राहवीर योजना, सड़क दुर्घटना व साइबर फ्रॉड को लेकर दी गई जागरूकता

By
On:

खबरवाणी

ग्राम साईंखेड़ा में पुलिस द्वारा राहवीर योजना, सड़क दुर्घटना व साइबर फ्रॉड को लेकर दी गई जागरूकता

साईंखेड़ा
थाना साईंखेड़ा अंतर्गत ग्राम साईंखेड़ा में आज दिनांक 12/01/2025 को पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना, सड़क दुर्घटना से बचाव तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी (टीआई) साईंखेड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा लोगों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने, राहवीर योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रोत्साहन एवं कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर न करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर प्रधान आरक्षक बलवीर, आरक्षक रामानंद, देवेंद्र ठाकुर, विनोद साहू, रविंद्र नागल तथा सैनिक मुंशीलाल उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News