Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस ने वाहन रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस ने वाहन रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक

मुलताई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को मुलताई पुलिस द्वारा वाहन रैली निकालकर वाहन चालकों कि हेलमेट लगाने सहित अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एसडीओपी एसके सिंह, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने गांधी गिरी बताते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटने की जगह गुलाब का फूल भेंट कर नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। एसडीओपी एसके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का अनुरोध किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया हेलमेट कई लोगों की जान बचा चुका है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।नागरिकों से हेलमेट पहनने की अपील की।सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत थाने से बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर नागपुर नाके से होते हुए गांधी चौक से वापस थाना पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय कुमार बरैया, एसडीओपी एसके सिंह और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार उप निरीक्षक मोनिका पटले सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News