Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी एवं पदाधिकारियों का तहसील

By
On:

खबरवाणी

मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी एवं पदाधिकारियों का तहसील

आमला– पंखा में भव्य स्वागत।

मध्य प्रदेश के प्रमुख मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गया प्रसाद सोनी एवं उनके साथ प्रदेश मीडिया, प्रभारी श्री सुरेन्द सोनी, जिला छिन्दवाडा अध्यक्ष व संपादक मनेश साहू एवं संभाग अध्यक्ष राजू खातरकर, जिला बैतूल अध्यक्ष गणेश बिसन्दे एवं अन्य संगठन के पदाधिकारीगण का सभी जिलों के दौरा के समय आमला पंखा से गुजरते वक्त पंखा में आगला मीडिया संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महेश प्रजापति एवं संगठन के पदाधिकारी ब्लाक उपाध्यक्ष रोहित दुबे सचिव राकेश धामोड़े, सह सचिव मुकेश रूकमांगत, कोषाध्यक्ष तरूण पवार तहसील प्रभारी राहुल चौहान, दिलीप पाल, संदीप वाईकर, राधे श्याम रघुवंशी, दिलीप चौकीकर, रूपेश सोनी, नितिन खातरकर बबलू निरापुरे एवं सभी सदस्यगण व पंखा के ग्रामीणजन द्वारा फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारगण एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे स्वागत समारोह के दौरान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विचार रखे जिसमें संगठन विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उदेश्य पत्रकार बंधुओं को एक जुटकर कर उनके अधिकारों की मजबूती से रक्षा करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। उन्होंने शीघ्र ही जिला स्तरीय बैठकों के आयोजन एवं पत्रकार कल्याणकारी योजनाओ को लागू करने की बात कही। और स्थानीय पत्रकारों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आशवासन दिया और आगे बताया कि बेतूल जिला अध्यक्ष गणेश कुमार बिसन्दे के अर्थक प्रयासों से आज बैतूल मीडिया संगठन एक नई उंचाई पर पहुंचा है, जिसमें मीडिया संगठन के संभाग अध्यक्ष राजू खातरकर एवं जिला के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के समक्ष अपने विचार रखते हुऐ आगे कहा कि संगठन होने के नाते में यह विश्वास दिलाता हु कि संगठन में जब भी मेरे सभी पत्रकार साथीगण पर कोई परेशानी बीमारी या उनके परिवार में बच्चों को पढ़ाई में कोई वित्तीय समस्या हो तो आप एक मुझे मेजेस डाले में एवं मेरी पूरी टीम के साथ आपके साथ खड़ा हु मीडिया संगठन आपके सहयोग से ही सबसे आगे बड़ा है। हम उसे हमेशा बरकरार रखेंगे। मीडिया एक परिवार होता है। चाहे वह किसी भी संगठन से जुड़ा हो हम सभी पत्रकारगण एक है हमारा संगठन किसी अन्य संगठन से जुड़े पत्रकार से कोई भेदभाव नहीं रखता है। हम जन सहयोग एवं शासन की योजनॉए के माध्यम से सहयोग करते आ रहे है और भविष्य में करते रहेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News