Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड का सामाजिक योगदान

By
On:

खबरवाणी

क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड का सामाजिक योगदान,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर को प्रदान की 3 सीटर चेयर और वाटर कूलर

आठनेर। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कूटा) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत आठनेर हॉस्पिटल को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। 07 जनवरी 2026 को, आठनेर ब्रांच द्वारा हॉस्पिटल आठनेर को 3 सीटर चेयर, वाटर कुलर और पौधे भेंट किए गए। यह पहल कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों का हिस्सा थी, जिसके माध्यम से सरकारी कार्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक वस्तुएं मुफ्त में मुहैया कराई जाती हैं।
आठनेर हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) श्री सचिन अहटकर,

BPM श्री राय सर ,
BCM ,श्री हरिशंकर इरपाचे
Deo श्री पारस मालवीया ,
एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की आठनेर ब्रांच से एरिया मैनेजर विनोद कनोजिया, ब्रांच मैनेजर गणपत कहार, मैनेजर चंद्रभान, और नागेश मेश्राम ने थाने को 3 सीटर चेयर, वाटर कूलर, और पौधों का वितरण किया। पौधारोपण के साथ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जो इस पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

इस अवसर पर आठनेर हॉस्पिटल BMO ने क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह की जिम्मेदारीपूर्ण गतिविधियों से चिकित्सा विभाग को सहयोग मिलता है, समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, एनजीओ के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करता है। इस बार आठनेर हॉस्पिटल को दी गई यह सहायता उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का एक हिस्सा है, जो जरूरतमंद संस्थानों की सहायता के लिए काम करता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News