Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आम आदमी पार्टी का जलावर्धन शुल्क माफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान, वार्ड 10 में सभा सम्पन्न

By
On:

खबरवाणी

आम आदमी पार्टी का जलावर्धन शुल्क माफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान, वार्ड 10 में सभा सम्पन्न

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। आम आदमी पार्टी द्वारा जलावर्धन योजना के अंतर्गत लगाए गए शुल्क को माफ किए जाने की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10, ईंटा भट्ठा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी द्वारा सभा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभा को प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि जलावर्धन योजना के नाम पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ₹ नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव मे लाई गई ₹2300 की राशि पूरी तरह माफ किए जाने और ₹150 की मासिक राशि आधी किए जाने तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
सारनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम लगातार सभी वार्डों में आयोजित किया जा रहा है और धीरे-धीरे पूरे शहर में आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की आपातकालीन बैठक में परिषद के माध्यम से ₹2300 राशि का प्रस्ताव लाया गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनीं, जिसमें यह सामने आया कि अधिकांश नागरिक जलावर्धन राशि जमा करने में असमर्थ हैं। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में पूरे शहर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर मनोहर पचोरिया, सुरेश जावलकर, अनिल पवार, संजय खातरकर, अजय सरणकर, सुमन कुरानियां, शांति पाल, थभिराम डोंगरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने भी बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News