Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत गाडगे बाबा के 150 वे जन्म महोत्सव पर आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर

By
On:

खबरवाणी

संत गाडगे बाबा के 150 वे जन्म महोत्सव पर आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर

मुलताई। महान समाज सुधारक और स्वच्छता के प्रणेता संत गाडगे महाराज के जन्मोत्सव पर 23 फरवरी को क्रिश मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।​जिसमें क्षेत्र के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में
​डॉ. अंकुश भार्गव हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ,​डॉ. प्रगति भार्गव दंत रोग विशेषज्ञ,​डॉ. अभिलाष कवितकर जनरल फिजिशियन,​डॉ. प्रियंका कवितकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल होगे. शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और उन लोगों की मदद करना है जो विशेषज्ञ डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते। शिविर में आने वाले मरीजों को ​शुगर, बीपी और अन्य बुनियादी शारीरिक जांचें मुफ्त होंगी।​गंभीर रोगों के लिए आगे के उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। ​अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम ने मुलताई शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। संत गाडगे बाबा ने सदा ‘मानव सेवा’ को ही सर्वोपरि माना था, और यह शिविर उन्हीं के आदर्शों को समर्पित है। शिविर आयोजन के लिए रजक समाज बंधुओं ने अस्पताल संचालक से मुलाकात की। जिसमे अनिल पपाड़कर,अनिल तिडके,गज्जू बावसे, दिलीप सौदागर,शाशी सोलंकी ,संजु तायवाडे, श्याम , प्रकाश सेवतकर शामिल थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News