Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इमली मोहल्ला में जर्जर विशाल नीम का पेड़ बना जानलेवा खतरा, कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य

By
On:

खबरवाणी

इमली मोहल्ला में जर्जर विशाल नीम का पेड़ बना जानलेवा खतरा, कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य

घोड़ाडोंगरी।नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 03 स्थित इमली मोहल्ला में एक अत्यंत पुराना एवं विशाल नीम का पेड़ पिछले लंबे समय से आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। मोहल्ला वासियों के अनुसार पेड़ की शाखाएं अत्यधिक कमजोर हो चुकी हैं, जो तेज हवा अथवा आंधी के दौरान कभी भी गिर सकती हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त नीम के पेड़ की डालियां बिजली के तारों से सट चुकी हैं, जिससे शॉर्ट-सर्किट, आग लगने अथवा किसी बड़ी दुर्घटना की पूरी संभावना बनी हुई है। मोहल्ले में बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों का दिनभर आवागमन होता है, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है।
इमली मोहल्ला वासियों द्वारा नगर परिषद को इस संबंध में कई बार लिखित आवेदन एवं मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, बावजूद इसके अब तक न तो स्थल निरीक्षण किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
मोहल्ला वासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर पेड़ की खतरनाक शाखाओं की छंटाई (ट्रिमिंग) कराई जाए अथवा आवश्यकता अनुसार पेड़ को हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं नगर परिषद प्रशासन की होगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News