Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पाथाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव, भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

By
On:

खबरवाणी

पाथाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव, भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी :- सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर पाथाखेड़ा क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। गुरुद्वारे में सुबह से ही कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया।

कीर्तन के पश्चात गुरुद्वारा पाथाखेड़ा से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन पाथाखेड़ा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर बगडोना, छतरपुर चौक, छतरपुर चौक से कॉलेज गेट होते हुए पुनः पाथाखेड़ा की ओर लौटकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई, गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी, शबद कीर्तन और संगत की भारी उपस्थिति ने पूरे मार्ग को गुरु भक्ति के रंग में रंग दिया।

नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह की 9, 10 एवं 11 तारीख को विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा तथा इन तिथियों में गुरु महाराज का जन्मोत्सव भी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दूर-दराज से संगत के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम की सफलता में गुरुद्वारा कमेटी, सेवादारों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News