Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ChatGPT से बनाएं मजेदार क्रिसमस विश, सेल्फी से मिलेगा पर्सनल सांता मैसेज

By
On:

ChatGPT: इस क्रिसमस अगर आप अपने दोस्तों या परिवार को कुछ हटकर और मजेदार शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ChatGPT का स्पेशल फेस्टिव फीचर आपके काम आ सकता है। इस फीचर की मदद से आपकी साधारण सी क्रिसमस विश एक पर्सनल और फनी सांता मैसेज में बदल जाती है। खास बात यह है कि यह मैसेज आपकी सेल्फी के आधार पर तैयार होता है, जिससे यह बिल्कुल यूनिक लगता है।

क्यों है यह फीचर सबसे अलग और खास?

आमतौर पर हम सब व्हाट्सऐप पर वही पुराने “Merry Christmas” मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं। लेकिन ChatGPT का यह फीचर आपकी फोटो के जरिए कस्टमाइज्ड डिजिटल सरप्राइज बनाता है। इसमें सांता क्लॉज आपको नाम लेकर विश करता है, हल्की-फुल्की बातें करता है और पूरे साल की मजेदार झलक भी दिखा सकता है। यही वजह है कि यह फीचर लोगों को इतना पसंद आ रहा है।

ChatGPT पर क्रिसमस विश कैसे बनाएं?

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ChatGPT ओपन करें और एक नया चैट शुरू करें।अब आप  गिफ्ट इमोजी भेज सकते हैं, “Christmas” लिख सकते हैं या फिर “Ho Ho Ho” जैसा कोई फेस्टिव शब्द टाइप करें। इससे ChatGPT समझ जाएगा कि आप क्रिसमस फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके बाद सिस्टम आपको आगे के स्टेप्स खुद बता देगा।

सेल्फी अपलोड करें और कुछ सेकंड इंतजार करें

अगले स्टेप में ChatGPT आपसे एक क्लियर सेल्फी अपलोड करने को कहेगा। ध्यान रखें कि फोटो साफ हो और चेहरा अच्छे से दिख रहा हो। ज्यादा एडिटेड या प्रोफेशनल फोटो की जरूरत नहीं है, साधारण सेल्फी भी बढ़िया काम करती है। इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तरह का मैसेज या वीडियो चाहते हैं। बस ऑप्शन चुनिए और सबमिट कर दीजिए।

Read Also:Constipation Home Remedies: कब्ज में आंतों में फंसा मल कैसे निकाले? रात को दूध के साथ पिएं ये चीज, सुबह पेट होगा एकदम साफ

पर्सनल सांता मैसेज देखें और शेयर करें

कुछ ही देर में ChatGPT आपकी फोटो के आधार पर एक फनी और प्यारा सांता मैसेज या वीडियो तैयार कर देगा। ऐसा लगेगा जैसे सांता खुद आपसे बात कर रहा हो। आप इसे अपने फोन में सेव कर सकते हैं या फिर दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। यह फीचर लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए मौका मिले तो जरूर ट्राय करें और इस क्रिसमस को डिजिटल तरीके से और भी खास बनाएं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News