Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सलैया में ‘मिशन लाइफ’ की गूंज: बालकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By
On:

खबरवाणी

सलैया में ‘मिशन लाइफ’ की गूंज: बालकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। बालकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल सलैया में मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के निर्देशानुसार मिशन लाइफ (पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली) के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “सतत जीवन शैली” एवं “सतत खाद्य प्रणाली” रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार उपभोग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सतत विकास का प्रभावी संदेश दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जंबो डांस, जिसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश मनोरंजक रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों में प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने सतत जीवन शैली और सतत खाद्य प्रणाली अपनाने की शपथ ली। शपथ के अनुरूप अल्पाहार में चना एवं केला परोसा गया, जिससे स्थानीय, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए जागरूक व संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News