खबरवाणी
भार्गव सभा मुलताई को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार
मुलताई। पवित्र नगरी में भार्गव सभा की मुलताई इकाई को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अखिल भारतीय भार्गव सभा के कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत भार्गव एवं मुलताई भार्गव सभा के सचिव यश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन में अखिल भारतीय सभा का 134 व अधिवेशन 20 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच आयोजित हुआ। जिसमें मुलताई भार्गव सभा को तृतीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस अवसर पर अखिल भारतीय भार्गव सभा के अध्यक्ष अनिल भार्गव एवं सचिव संजय भार्गव द्वारा यह पुरस्कार मुलताई भार्गव सभा के अध्यक्ष संदीप भार्गव,सचिव यश भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत भार्गव, मनोनीत सदस्य सौरभ भार्गव एवं राजेंद्र भार्गव,अभय भार्गव,हरि भार्गव,राजेश भार्गव को प्रदत्त किया गया।इस अवसर पर महिला भार्गव सभा की सदस्य पूनम भार्गव,निशु भार्गव,अंजलि भार्गव एवं पूनम भार्गव भी उपस्थिति रही। वही नगर की प्रांजल भार्गव को कक्षा 12वीं में 78 प्रतिशत अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





