Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आदिवासी सेवा समिति छोटा मठारदेव द्वारा भंडारे का शुभारंभ

By
On:

खबरवाणी

आदिवासी सेवा समिति छोटा मठारदेव द्वारा भंडारे का शुभारंभ

खबरवाणी न्यूज़, रफीक सारनी

सारनी। आदिवासी सेवा समिति छोटा मठारदेव के तत्वावधान में आज से भंडारे का शुभारंभ किया गया। यह भंडारा प्रति रविवार मकर संक्रांति पर्व तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल बैतूल–परासिया नेशनल हाईवे पर स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
भंडारे के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी के पार्षद पति श्री बब्लू नर्रे सहित श्रीमती शिवकली नर्रे, रेखा सुनील भलावी, खेमराज मर्सकोले, रामरतन मर्सकोले, अनिल प्रधान, गुड्डू धुर्वे, दीपक टेकाम, भैयालाल नर्रे, आयुष मर्सकोले, सुनील धुर्वे, विवेक नर्रे, छोटेलाल नर्रे, अजय शिलू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News