खबरवाणी
ओडिशा हिंसा की घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
खबर वाली न्यूज़ शेख रफीक सारनी
ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में हाल ही में हुई अमानवीय हिंसक घटना के विरोध में चोपना क्षेत्र के नागरिकों ने महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन थाना प्रभारी चोपना के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मल्कानगिरी जिले के कोंडगुड़ा थाना क्षेत्र के एमवी-26 गांव में एक समुदाय विशेष के गांव को भीड़ द्वारा आग के हवाले कर दिया गया, जिससे 150 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना से क्षेत्र में भय और रोष का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं विभिन्न स्रोतों के अनुसार यह कृत्य अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
नागरिकों ने ज्ञापन में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करती हैं तथा आमजन का कानून, संविधान और न्याय व्यवस्था से विश्वास डगमगाता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस अमानवीय कृत्य के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
नागरिकों ने राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध भी किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मंगल सिंह तपन विश्वास सहित चोपना पुनर्वास क्षेत्र के नागरिक शामिल रहे





