Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Cholesterol Signs: आँखों में दिखने लगते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण – जानें पलक पर कोलेस्ट्रॉल जमने की निशानियाँ

By
On:

Cholesterol Signs: जब शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ जाता है, तो इसका असर सिर्फ दिल और धमनियों पर ही नहीं, बल्कि आपकी आँखों और त्वचा पर भी दिखने लगता है। कई बार लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे आगे चलकर बड़ी परेशानी हो सकती है। यहाँ जानिए कि आँखों पर कैसा दिखता है बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और इसके साथ शरीर में कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं।

आँखों पर कोलेस्ट्रॉल की पहचान

जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो कई लोगों की पलक या आँखों के आसपास पीले रंग के धब्बे बनने लगते हैं। इसे जैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) कहा जाता है। ये धब्बे नरम और हल्के उभरे हुए होते हैं। यह दर्दरहित होते हैं, लेकिन यह साफ इशारा है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया है। अगर पलक के पास ऐसे पीले पैच दिखें, तो तुरंत जांच करवाना जरूरी है।

पैरों में सूजन और कमजोरी

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से खून का प्रवाह धीरे-धीरे प्रभावित होने लगता है। इससे पैरों में सूजन, भारीपन और चलने में परेशानी होने लगती है। शरीर में थकान और कमजोरी लगातार महसूस होने लगती है क्योंकि ऑक्सीजन का सप्लाई कम हो जाता है।

सांस फूलना और चलने में तकलीफ

जब धमनियाँ कोलेस्ट्रॉल से ब्लॉक होने लगती हैं, तो सांस फूलने की समस्या बढ़ने लगती है। थोड़ा सा काम करने या थोड़ी दूरी चलने पर भी व्यक्ति हांफने लगता है। पैरों तक खून सही मात्रा में नहीं पहुँचता, जिससे चलने में दर्द और झनझनाहट महसूस होने लगती है।

हाथ-पैरों में झनझनाहट और उंगलियों पर निशान

खून का प्रवाह प्रभावित होने से हाथों और पैरों में चुभन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है। कुछ लोगों की उंगलियों के पीछे हल्के धब्बे या रेखाएं भी बनने लगती हैं। यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है।

Read Also:Gold Rate Today आज फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के बाद सोना क्यों हुआ और महंगा जानिए दिल्ली और मुंबई का ताजा भाव

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं?

डाइट सही रखकर आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है:

  • ओट्स और जौ (Barley) – घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
  • कच्चा लहसुन – इसमें मौजूद allicin कोलेस्ट्रॉल कम करने में असरदार।
  • बीन्स और दालें – फाइबर से भरपूर, दिल के लिए लाभदायक।
  • भिंडी और बैंगन – कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार।
  • बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स – अच्छे फैट से भरपूर।
  • सेब, अमरूद, स्ट्रॉबेरी – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल।
  • सोया प्रोडक्ट – LDL को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News