Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पवित्र नगरी में अवैध रूप से बिक रही शराब पर लगाई जाए रोक

By
On:

खबरवाणी

पवित्र नगरी में अवैध रूप से बिक रही शराब पर लगाई जाए रोक

नपा अध्‍यक्ष सहित पार्षदो ने कलेक्‍टर को सौंपा ज्ञापन

मुलताई। पवित्र नगरी में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्‍यक्ष सहित पार्षदो ने गुरूवार को मुलताई प्रवास पर आए कलेक्‍टर नरेन्‍द्र कुमार सुर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा है। नगर पालिका अध्‍यक्ष वर्षा गढेकर, सहित पार्षद महेन्‍द्र पिल्‍लू जैन, अजय यादव, रितेश विश्‍वकर्मा, शिल्‍पा शर्मा सहित पार्षदो द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया पवित्र नगरी मुलताई ताप्‍ती नदी का उदगम स्‍थल होने से शासन द्वारा पवित्र नगरी धोषित की गई है। यहां पर वर्ष भर लाखो की संख्‍या में अन्‍य जिलो एवं राज्‍यों से दर्शन करने एवं स्‍नान करने के लिए श्रद्वालु आते है जो कि जनमानस की आस्‍था का केन्‍द्र है। पवित्र नगरी में मांस मदिरें की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन पवित्र नगरी क्षेत्र एवं वर्तमान में चल रहे मॉं ताप्‍ती मेले में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है। जिससे नगर एवं ताप्‍ती मेंले में शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही है। शराबियों से नगर वासी एवं ताप्‍ती मेले में आने वाले श्रद्वालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है। ज्ञापन में पवित्र नगरी क्षेत्र एवं ताप्‍ती मेले में अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News