खबरवाणी
आठनेर में उपसरपंच चाय सेंटर का शुभारंभ
आठनेर। गुरुवार को नगर स्थित शासकीय अस्पताल के सामने स्थित जय किशोर जायसवाल कांप्लेक्स मुलताई रोड में श्रीगोंदा महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध चाय सेंटर , उपसरपंच,की 1305 ब्रांच का शुभारंभ किया है। बैतूल डिस्ट्रिक्ट बस संचालक वरिष्ठ कांग्रेस नेत हेमंत वागद्रे, भाजपा के नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, के द्वारा फीता काटकर, उपसरपंच चाय सेंटर का उद्घाटन किया गया। संचालक नितिन पवार,कमलेश वागद्रे, ने बताया कि महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध उपसरपंच चाय सेंटर शुरू हुई है। शुद्ध गुड से चाय , भी बनाई जाती है। इस अवसर पर नगर के बंटी अडलक , निखिल सोनी,अल्ताफ़ पठान, नासिर हुसैन,बंटी वागद्रे, गोलू सोनी , विशाल पिपरोले , देवेन्द्र चढ़ोकार,रूपेश डोंगरे, रूपेंद्र अहिर, रूपेंद्र झरबड़े, राजेश गावंडे, विनोद पिपरोले,डैनी उतपूरे, संजय जितपूरे,, सरपंच संघ अध्यक्ष पिंटू उईके , सुखदेव माकोडे, सुनील चढ़ोकार, बाजीराव वाडीवा सहित गणमान्य नागरिक, राजनीति पार्टी नेतागण पत्रकारगण , सरंपच संगठन पदाधिकारी, सहित व्यापारीगण मौजूद थे।





