खबरवाणी
अधिवक्ता दिवस पर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता का किया स्वागत
जूनियर अधिवक्ता का किया सम्मान
आमला – व्यवहार न्यायालय में अभिभाषक संघ ने अधिवक्ता दिवस में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ आमला के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश सोनी, मोहम्मद शफी खान, रमेश दामले का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। जूनियर अधिवक्ता शिवम उपाध्याय, महेंद्र खातरकर, हरिशंकर पाल, पूजा सूर्यवंशी, किरण जयसवाल, शबाना खान,विजया जैन, राजेश अमरोही को बैंड पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य जूनियर अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराना वे चाहते जूनियर अधिवक्ता को न्यायालय में बार में बैठने के लिए उचित स्थान मिले महिला अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े और जिन अधिवक्ता का बीमारी या लाचारी से निधन हो जाता है उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिले कल शाम को भविष्य अधिवक्ता मोहम्मद शफी खान ने संबोधित करते हुए अधिवक्ता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जन को न्याय दिलाने वाले अधिवक्तागण की समस्याओं पर विचार विमर्श करना संवाद स्थापित करना वरिष्ठ वकील राजेंद्र उपाध्याय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलना चाहिए शासकीय योजनाओं में अधिवक्ताओं के आर्थिक आधार को देखकर उन्हें भी शासन की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।





