Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एस.आई.आर.लोकतंत्र को मजबूत करने वाला जनअभियान – लोकेन्द्र पारासर

By
On:

खबरवाणी

एस.आई.आर.अभियान मतदाता सूची का शुद्धिकरण व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक है- लोकेन्द्र पारासर

एस.आई.आर.लोकतंत्र को मजबूत करने वाला जनअभियान – लोकेन्द्र पारासर

नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में एस.आई.आर.अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक भाजपा प्रदेश मंत्री व एस.आई.आर.के प्रदेश सहसंयोजक लोकेन्द्र पारासर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक की अध्यक्षता में व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटैल, एस.आई.आर. जिला संयोजक विनोद श्रीवास्तव, विधानसभा संयोजक रमाकांत शर्मा, भगवान सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पारासर ने कहा कि एस.आई.आर.अभियान मतदाता सूची का शुद्धिकरण करते हुए पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक है यह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ ही एक देश एक चुनाव हेतु बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग द्वारा बी.एल.ओ के माध्यम से घर घर मतदाता का सर्वे कराकर मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे है। जो 2003 के एस.आई.आर.में भारत का निवासी व मतदाता था वही 2025 में मतदाता होगा ऐसा चुनाव आयोग ने तय किया है अतः पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जिस प्रकार पार्टी के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देते है ठीक उसी प्रकार इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता शासकीय बी.एल.ओ. के साथ बूथ पर दें जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके यह इस एस.आई.आर.अभियान के बाद बनी मतदाता सूची के बाद ही आगामी नगर पालिका पंचायत विधायक व सांसद के चुनाव होने हैं। अतः आप सभी घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर व फर्जी मतदाओं के नाम सूची से हटाकर मोदी जी के स्वच्छ चुनाव अभियान के राष्ट्र यज्ञ में अपनी आहूती प्रदान करें। उन्होंने कांग्रेस के ऊपर साधते हएु कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक इस देश पर शासन किया। उनके ही नेता जवाहर लाल नेहरू व इन्द्रा गांधी के समय एस.आई.आर. प्रक्रिया चालू की गई थी। क्या वे गलत थे जो एस.आई.आर.प्रक्रिया लेकर आए। एस.आई.आर. हर 20 से 25 वर्ष के बीच चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया है जो कांग्रेस सरकार के समय भी होती आई है। हकीकत तो ये है कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता का विश्वास खो दिया है। जनता कांग्रेस की रीति नीति पर अब विश्वास नहीं करती और इनका जनाधार गायब हो चुका है इस कारण लगातार देश भर में चुनाव हार रही कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए एस.आई.आर. की आड़ लेकर इसका विरोध कर रही है क्योकि कांग्रेस के पास न नीति है न नेता है इसके उलट भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा वैचारिक सिद्धांतिक व आदर्शों को मानने वाला राजनैतिक दल है जिसकी यात्रा 2 सांसदों से प्रारंभ होकर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल तक पहुंच चुकी है। मगर हमें इस ऊंचाई पर आकर भी न थकना है न रूकना है, न अहंकार पालना है हमें भारत मां को परम वैभव तक पहुंचाकर भारत को विश्व गुरू बनाना है। अतः आप सभी मोदीजी के सपनों के भारत तैयार करने हेतु एस.आई.आर.के अभियान में पूर्ण निष्ठा के साथ जुड़ें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने कहा कि एस.आई.आर. 4 दिसम्बर तक चलना था परंतु चुनाव आयोग द्वारा इसकी अवधि 11 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है आप सभी भाजपा कार्यकर्ता आगामी दिनों का सत् प्रतिशत उपयोग करते हुए मतदाता के घर घर जाएं व छोटे हुए मतदाताओं के नाम जुडवायें व अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाएं जिससे एक सुव्यवस्थित मतदाता सूची का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि एस.आई.आर.के जिला संयोजक विनोद श्रीवास्तव ने आज दिनांक तक जिले में चल रही प्रक्रिया की प्रगति व बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर जो कार्य किया जा रहा है उसकी जानकारी प्रदान की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटेल व आभार नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्षगण, एस.आई.आर.के मंडल संयोजक, नगर पालिका के पार्षद गण उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News