Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

4 माह पहले निकाला एटीएम अभी तक नहीं लगाया, ग्राहक परेशान

By
On:

खबरवाणी

4 माह पहले निकाला एटीएम अभी तक नहीं लगाया, ग्राहक परेशान

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम मासोद में बैंक आफ महाराष्ट्र द्वारा एटीएम केंद्र से 4 माह पहले एटीएम निकालकर ले गया था।जो आज तक नहीं लगाया गया।जिससे ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को आसानी से पैसों का लेनदेन हो सके और बैंक की कतार से बचने के लिए बैंक द्वारा एटीएम मशीन लगाकर लेन देन की सुविधा दी जाती है,वही मासोद में बैंक आफ महाराष्ट्र के द्वारा एटीएम मशीन लगाई गयी थी।लेकिन पिछले चार माह से एटीएम का कार्य व मशीन पूर्णतः बंद हो चुका है।जिससे बैंक में ज्यादा भीड़ होने लगी है। ग्रामीण विजय जैन,दिलीप जैन, रितेश जायसवाल,

हीरालाल तिलगाम,मुन्नालाल कुमरे सहित ग्रामीण जनो ने एटीएम सुविधा चालू करने की मांग की है।पहले अन्यत्र बैंक के उपभोक्ताओं एवं सहकारी कर्मचारी को एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिल रही थी लेकिन लगभग चार माह से एटीएम पूर्ण रूप से बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को संबंधित बैंक की शाखों तक जाना पड़ रहा है जिससे पैसा व समय खर्च होता है मासोद में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम लगाया गया था मगर लगभग चार माह पहले एटीएम की मशीन खराब होने से एटीएम मशीन निकालकर ले गऐ थे। जिसके बाद आज तक एटीएम मशीन नही लगी। जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। सरकारी कर्मचारियों ने भी एटीएम चालू करने की मांग की है।जबकि मासोद स्टेट हाईवे पर होने से एटीएम की ज्यादा जरूरत पड़ने लगी वही मासोद के बाद आठनेर, मुलताई एवं प्र.पट्टन में एटीएम की सुविधा है जो कि मासोद से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है. बैंक उपभोक्ताओ, कर्मचारी,व्यावसायिक वर्ग ने एटीएम फिर से शुरू करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News