खबरवाणी
खंड स्तरीय दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता में विधार्थियों ने दिखाए अपने हुनर
मुलताई। जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा मंगलवार को नगर के खेल मैदान पर दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे ,बीईओ सक्षम बारमाटे, बीआरसी आशीष शर्मा द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग विधार्थियों द्वारा रंगोली, चित्रकला, कुर्सीदौड, चम्मच दौड, 100 मीटर लंबी दौड, गीत गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली में बालिकाओं ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ,बेग, कंपास, पेन, नोटबुक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियो को दोपहर में लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए । कार्यक्रम का संचालन एमआरसी दिनेश परिहार द्वारा किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने में बीएसी राजेश निरापूरे, साहेबराव घोडकी, दीपक डहारे, जनशिक्षक सुरेश गांवडे, आशीष गोरस्वामी,सुनील कवड़कर सहित शिक्षक,शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।





