खबरवाणी
समाज राजनीति बदल सकता है, राजनीति समाज नही बदल सकती – नरेन्द्र यादव
मुलताई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है । शताब्दी वर्ष को लेकर बुधवार को नगर के एक लान में बौद्विक का आयोजन किया गया । जिसमें नर्मदापुरम के विभाग प्रचारक नरेन्द्र यादव एवं जसपाल सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक नरेन्द्र यादव ने कहा पंच परिवर्तन से ही देश फिर से विश्व गुरू बन सकता है। इस दौरान उन्होने सामजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध के संबध में विस्तृत दी। विभाग प्रचारक यादव ने कहा कि वर्तमान में कुरितियों के द्वारा सामजिक विघटन हो रहा जो समाप्त होना चाहिए। हिन्दूत्व के नाम पर अब समाज एक जुट हो रहा है
आरएसएस का कोई विरोधी नही है।
हिन्दूत्व के नाम पर समाज यदि एक जुट होता है तो एक बड़ा परिवर्तन होगा । समाज में कोई छोटा बड़ा नही है, सब समान है। उन्होने कहा कि समाज राजनीति बदल सकता है राजनीति समाज नही बदल सकती । उन्होने कुटुंब प्रबोधन पर परिवार में संस्कार देने , निस्वार्थ भावना की आवश्कता बताई। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम आगे बढाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दस पेड़ लगाना चाहिए । सृष्टि का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। जन सहयोग से बिगड़े संतुलन को फिर से बनाने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमें स्वयं आगे आना होगा एवं स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर होना होगा। नागरिकों को हर हाल में संविधान,नियम कानून और अनुशासन का पालन करना होगा । जो अपने घर से शुरू होगा तभी समाज आगे आएगा तो भारत सशक्त राष्ट्र बनेगा।





