Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अधिवक्ता दिवस पर किया वरिष्‍ठ अधिवक्‍ताओं का सम्‍मान

By
On:

खबरवाणी

अधिवक्ता दिवस पर किया वरिष्‍ठ अधिवक्‍ताओं का सम्‍मान

मुलताई। नगर के न्‍यायालय परिसर में स्थित सभाकक्ष में बुधवार को अधिवक्‍ता संघ द्वारा अधिवक्‍ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्‍ता संघ द्वारा वरिष्‍ठ अधिवक्‍ताओं का सम्‍मान किया गया। अधिवक्‍ता संघ अध्‍यक्ष सीएस चंदेल ,प्रवीण माने,प्रमोद कोसे, सहित पदाधिकारियों द्वारा नगर के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एमएन भार्गव, रमेश सुर्यवंशी ,सीएस सोनी का शाल श्रीफल एवं पुष्‍पहार पहनाकर सम्‍मानित किया एवं समस्‍त अधिवक्‍ताओं को अधिवक्‍ता दिवस की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हूए अधिवक्‍ता संघ अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर चंदेल ने कहा कि जो अधिवक्‍ता न्‍याय की रक्षा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्‍य की सुरक्षा,सामाजिक परिवर्तन एवं देश के संविधान के लिए पैरवी करते है, आज उन्‍हे सम्‍मानित करने का दिन है। उन्होंने अधिवक्ताओ के कानूनी पेशे एवं उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओ को संविधान का सच्चा प्रहरी बताया। इस दौरान बडी संख्‍या में अधिवक्‍तागण उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News