Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाली निर्माण कार्य में लापरवाही पानी सड़क पर बह रहा, बिमारी का खतरा बढ़ रहा

By
On:

खबरवाणी

नाली निर्माण कार्य में लापरवाही पानी सड़क पर बह रहा, बिमारी का खतरा बढ़ रहा

आठनेर। ग्राम पंचायत गुजरमाल , के ग्राम ठानी मैं 1 वर्ष पूर्व 6 लाख रुपए से बनी नाली ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जगह-जगह गंदे पानी बन किचड हो गया है और बिमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।। ग्रामीणों ने बताया कि इसके शिकायत सरपंच सचिव को भी बता चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इधर ग्राम पंचायत कार्यालय बन्द होने से ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत एजेंसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पंचायत भवन पर लटका रहता है ताला

ग्राम पंचायत कार्यालय गुजरमाल में हमेशा ताला लगा रहता है। ग्रामीणों को स्थानीय शिक़ायत के लिए पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पंचायत के सचिव अशोक गोहे के पास अतिरिक्त मेंढ़ा छिंदवाड़ पंचायत का प्रभार है।।

इनका कहना है

कई बार शिकायत की गई है पर कोई कार्यवाही नहीं हुई 181 पर भी शिकयत की है सचिव पंचायत नहीं आते हैं भगवन भरोसे चल रही है

ग्रामवीसी भूरा साकरे

जहां जहां से पानी न रह है जल्द ही मरमत की जाएगी और ओर जल्दी ही गंदगी दूर हो जायेगी

अशोक गोह सचिव
For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News