Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्वदेशी अपनाकर आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करे

By
On:

खबरवाणी

स्वदेशी अपनाकर आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करे

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का नगर में किया भव्य स्वागत

मुलताई। स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा सोमवार की शाम मुलताई पहुंची। इस दौरान नगर के गांधी चौक में यात्रा का नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रकाश उइके, के साथ नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, राजीव जैन, प्रशांत भार्गव मंजीत सिंग सहनी,किशोर पाल,राजीव खंडेलवाल, अभिषेक खंडेलवाल, श्वेता ठाकरे,राजेश लोंदे ज्वेलर्स, नागपुर, देवेंद्र धोपडे, संदीप भार्गव, मुकेश जैन, कन्हैया सोनी, राहुल भार्गव ,गणेश साहू, जगदीश पवार, सुधा परमार, माधुरी साबले, राहुल साहू, भारत भूषण चौधरी, जया जैन, सोनम पहाड़े ने रथ यात्रा का स्वागत किया, मंच संचालन श्री अभिषेक खंडेलवाल ने किया। यात्रा में शामिल केट कद राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्णा भारतीया, राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,सुधीर करदाते क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रांतीय महामंत्री राजीव खंडेलवाल का पुष्पगुच्छ, शाल श्रीफल एवं सम्मान प्रतीकों के माध्यम से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालकृष्णा भारतीया ने स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करे।

यात्रा देशभर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग,

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा देशी उद्योगों के संरक्षण का संदेश लेकर निकली है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ रथ यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News