Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सप्त ऋषि टापू से हटाया जाए अतिक्रमण

By
On:

खबरवाणी

सप्त ऋषि टापू से हटाया जाए अतिक्रमण

मुलताई। माँ ताप्ती उद्गम स्थल के मध्य टापू पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ताप्ती भक्तों ने मंगलवार कि तीसरी बार एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौपा।लेकिन अधिकारी 15 दिन से अतिक्रमण नही हटा पा रहे है। ताप्ती भक्त दिनेश कालभोर ने बताया कि 2 सालों से लगातार माँ ताप्ती के मंदिर,तट एवं नदी जिसमे कई राजस्व त्रुटियां थी,जिसे सुधार किया गया। वर्तमान में ताप्ती जी के सीमांकन के बाद प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है,ऐसे में मूल कुंड पर अतिक्रमण होना और अधिकारियों का चुप्पी साध लेना,अतिक्रमण को बढ़ावा देना है क्या नगरपालिका भी इस प्रकार के अतिक्रमण को सही मान रही है।

वहीं मां ताप्ती तट रक्षक समिति द्वारा सौपे गए दूसरे ज्ञापन

में बताया मां ताप्ती सरोवर के बीच स्थित सप्त ऋषि टापू ऋषि मुनियो की तपो भूमि रही है, जहाँ पर रात्रि में अभी भी शंख,घंटी,मंजीरो की आवाज आती है, इस स्थल पर भी कुछ लोग द्वारा अतिक्रमण किया गया है,यहां से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो आने वाले समय में और भी संगठन यहां मूर्ति स्थापित करेंगे। जो विवाद का कारण बनेगा। समिति द्वारा सप्तऋषि टापू से अतिक्रमण हटाने 7बार ज्ञापन सौपे जा चुके है।लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समिति नए शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News