Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

फरियादी द्वारा अपनी राशि खाते में पुनः वापस आने पर बुरहानपुर पुलिस की सराहना।

By
On:

खबरवाणी

सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 7,85,000/- रुपये की राशि पीड़ित के खाते में करवाई वापिस।

APK फाईल का इत्तेमाल कर पीड़ित के SBI YONO ऐप का अनाधिकृत एक्सेस कर हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।

फरियादी द्वारा अपनी राशि खाते में पुनः वापस आने पर बुरहानपुर पुलिस की सराहना।

शिकायतकर्ता दीपक कुमार काले निवासी न्यु आदर्श कालोनी लालबाग द्वारा थाना लालबाग को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत में बताया गया कि फरियादी द्वारा एपीके फाईल डाउनलोड करने के बाद SBI YONO ऐप का अनाधिकृत एक्सेस अज्ञात फ्रॉडस्टर द्वारा प्राप्त कर लिया गया।उक्त ऐप के माध्यम से फ्रॉडस्टर ने IMPS ट्रांज़ैक्शनों के जरिए पीड़ित के खाते से कुल ₹12,75,000/- की धोखाधड़ी कर ली।

शिकायतकर्ता के खाते से रुपयो का अंतरण होते ही पीड़ित तुरंत ही थाना लालबाग मे अपनी शिकायत करने पहुचे जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन तथा आरक्षक दीपान्शु पटेल (सायबर हेल्प डेस्क) द्वारा शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में साइबर सेल टीम प्रभारी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर द्वारा विभिन्न बैंक, से निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। टीम के त्वरित व प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्रॉड की गई राशि में से ₹8,85,330/- को सफलतापूर्वक होल्ड कराया गया तथा विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़ित दीपक कुमार काले के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने साइबर सेल टीम एवं थाना लालबाग की संयुक्त
कार्यवाही की सराहना करते हुए उन्हें प्रकरण निराकरण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है।

आमजन हेतु साइबर सुरक्षा सलाह

(01).किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, APK File या ऐप पर क्लिक न करें।

(02)अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी भी व्यक्ति को न दें।

(03)केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें।

(4).यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं— First Hour is Golden Hour तुरंत शिकायत करने से राशि रिकवरी की संभावना बढ़ती है।

सतर्क रहें ! सावधान रहें ! सायबर सुरक्षित रहें !

साइबर सेल जिला बुरहानपुर

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News