Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

By
On:

खबरवाणी

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

मुलताई।अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के सहयोग से ग्राम कामथ में पूर्णा बाई बुवाडे,राजकुमार बुवाड़े के द्वारा पूज्य गुरुदेव के संदेश को जन जन तक पहुंचाने,के लिए पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने कलश यात्रा के माध्यम से कामथ मुलताई के समस्त धर्म प्रेमी भाई बहनों को आमंत्रण दिया।प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होगा,दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन टोली नायक पंडित धनराज धोटे के द्वारा किया जाएगा,गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ परिजनों यादोराव निंबालकर,मनोहर बड़घरे, योगेश साहू, नारायण देशमुख,रामदास देशमुख ,सुरेश माकोड़े रामराव उनकंडे ,रामकिशोर शिवहरे,सुभाष मस्की,योगेश सराटकर,राजकुमार बोवाडे, पूर्णा बाई बुवाडे,अनुसूया उकड़े,रेखा परिहार,मीरा देशमुख आदि ने अधिक से अधिक संख्या में समस्त भाई बहनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News