खबरवाणी
मदनी पर हो कार्रवाई बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा गया
मुलताई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मुलतापी के बजरंगीयो द्वारा सोमवार को थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया भोपाल में 28 नवंबर को मुस्लिम समुदाय लोगों द्वारा जमीयत उलेमा ए हिन्द की राष्ट्रीय बैठक में मौलाना मेहमुद अरशद मदनी ने विवादित बयान में ,
भोपाल मे मौलाना मेहमुद अरशद ने जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है।
जिससे बजरंग दल हिंदू संगठनों आक्रोशित हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के 32 जिलों में ज्ञापन सौंपाकर मौलाना के बयान को देश और हिंदू समाज के खिलाफ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि मौलाना मदनी ने वंदे मातरम, देश और हिंदू धर्म के खिलाफ बयान दिए हैं। जिसमें मुख्य रूप से बजरंग दल मुलतापी के जिला अध्यक्ष उदय जोशी, जिला सहसंयोजक भुपेश साहू, प्रखंड मंत्री सागर बजरंगी, प्रखंड , संयोजक, दिपांशु साहू, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण राऊत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, प्रखंड, विशाल प्रजापति, दिपांशु सोनी, नलिन साहू, रोशन साहू, ललित साहू अन्य बजरंगी उपस्थित थे





