Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खैरवाड़ा पंचायत में बिना निर्माण कार्य के राशि निकाली

By
On:

खबरवाणी

खैरवाड़ा पंचायत में बिना निर्माण कार्य के राशि निकाली

आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरवाड़ा में पुलिया निर्माण कार्य कै बगैर लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं। संरपच एजेंसी खैरवाड़ा द्वारा पुलिया निर्माण कार्य प्रस्तावित था लेकिन बावजूद इसके पंचायत ने लाखों का भुगतान कर दिया। इस संबंध में पंचायत एजेंसी द्वारा भुगतान करने की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में नाराजगी जताई है। इधर कार्य स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जंप पंचायत कार्यालय को सूचना दी है। पंचायत सचिव रामदास पंढोले, ने आर्थिक लाभ कमाने के लिए बिना निर्माण कार्य के भुगतान किया है।

इनका कहना है।
पंचायत द्वारा पुलिया निर्माण कार्य की तकनीक स्वीकृति ली है। भुगतान करने के अधिकार पंचायत के है। बिना निर्माण कार्य के बगैर भुगतान निकालना ग़लत है।

चंद्रकांत मालवीय, इंजिनियर जनपद पंचायत आठनेर

सचिव रामदास पंढोले ने भी माना है कि भुगतान निकाला है। पंचायत द्वारा पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News