Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

2025-26 में मचाएगी Maruti धूम, एक के बाद एक लॉन्च होंगी 3 धमाकेदार कारें

By
On:

 

Maruti Suzuki आने वाले सालों में भारतीय कार मार्केट में बड़ा खेल खेलने जा रही है। कंपनी अब सिर्फ पेट्रोल कारों तक सीमित नहीं रहना चाहती, इसलिए वह इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। 2025-26 में Maruti तीन ऐसी कारें लॉन्च करने वाली है जो अपने-अपने सेगमेंट में हलचल मचा सकती हैं। इनमें एक इलेक्ट्रिक SUV, एक Bestseller का दमदार फेसलिफ्ट और एक नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार शामिल है।

Maruti Suzuki e-Vitara — कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV

Maruti अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च करेगी। इसे इस साल इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह गाड़ी गुजरात के हंसलपुर प्लांट में बन रही है। लॉन्च के बाद e-Vitara का सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV, Tata Harrier EV और MG Windsor EV जैसी कारों से होगा।

e-Vitara के फीचर्स और रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, मल्टी-कलर एम्बियंट लाइटिंग, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और फिक्स्ड ग्लास सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। बैटरी विकल्प 49 kWh और 61 kWh होंगे। बड़ी बैटरी के साथ यह 500+ किमी की रेंज देने का दावा करती है।

2026 Maruti Brezza Facelift — नए लुक और नए फीचर्स के साथ

Maruti की पॉपुलर SUV Brezza का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव, नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें Level 2 ADAS भी शामिल कर सकती है, जिससे सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव दोनों बेहतर होंगे।

Brezza Facelift इंजन और गियरबॉक्स

फेसलिफ्ट में इंजन वही पुराना लेकिन भरोसेमंद 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन रहेगा, जो 102 bhp पावर और 137 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे।

Maruti Fronx Hybrid — दमदार माइलेज वाली हाइब्रिड SUV

Maruti अपनी हिट कार Fronx को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Maruti की पहली कार होगी जिसमें कंपनी का इन-हाउस डेवलप्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम लगाया जाएगा। इसे 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

Read Also:PM Modi Mann Ki Baat: गीता महोत्सव का अनुभव, राम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराने की खुशी – पीएम मोदी ने कही दिल छू लेने वाली बातें

Fronx Hybrid माइलेज और टेक्नोलॉजी

Fronx Hybrid में 35 km/l से ज्यादा माइलेज मिलने की उम्मीद है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाएगा। इसमें Level 2 ADAS, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Lane Departure Warning जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News